मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम देखने को मिल रही है। परम्परागत ग्रामीण परिवेश में मुख्यमंत्री निवास सजा हुआ है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री निवास में तिहार मनाने को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त के रूप में माता-बहनों को तीजा का उपहार देंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का आयोजन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में महिलाएं बच्चों को अच्छा पोषण देने के लिए शपथ भी लेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन करेंगे।

 

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है

Latest News

गौशाला में शादी का ढोंग रचा, पीड़ित परिवार ने बताया-शादी के नाम कई युवतियों की जिंदगी से खेल चुका है 🫵🏻 सारंगढ़ थाना में...

  कोरबा-कटघोरा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिले के कटघोरा का भाजपा नेता और भाजयुमो में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य चिंटू...

More Articles Like This

- Advertisement -