लापरवाही पूर्वक शहर किनारे की गई खुदाई से हो रहे हादसे

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने शहर, ग्राम, गली-मोहल्लों, सड़को में खोदे गए गड्ढे प्रशासनिक लापरवाही के चलते वर्षा के मौसम में राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बन रहे हैं। खोदी गई सडक़ों को लेकर आम जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शहर की सड़के दलदल में तब्दील हों गई हैं। गड्ढों को पाटने के लिए मिट्टी भरे जगहों से वाहन के साथ निकलना तो दूर, पैदल चलना भी किसी परेशानी से कम नहीं है। कई सड़को की हालत इतनी खराब है कि वहां पर वाहन सड़क से गुजरते समय गड्ढों में फंस रहे हैं। इतना ही नहीं विगत दिनों हुई वर्षा ने इन सडक़ों को फिसलन भरा बना दिया, जहां से पैदल व वाहन के निकलने वालों को भी कई बार रपटना पड़ा है। सप्ताह भर पहले ढेलवाडीह के पास एक कोयले से भरा ट्रेलर गड्ढे में फंस गया और कोयले से भरा ट्रेलर पलट गया। पाइप लाइन की खुदाई के दौरान ठेकेदार का सुपरवाइजर भी मौजूद नहीं रहता है। जिसकी वजह से जेसीबी ऑपरेटर मनमानी ढंग से खुदाई कर मिट्टी पाटने में लापरवाही बरत रहे हैं।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -