अधिकारियों की कालोनी में एक ही रात में वारदातों से दहशत व्याप्त,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टूटे 6 घरों के ताले

Must Read

 

कोरबा-पाली(आधार स्तंभ) : शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए बने आवास गृह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात 6 घरों के ताले टूटने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाली थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस इसके जांच में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर इस कॉलोनी में दूसरी बार चोरों ने धावा बोला है। कुछेक सप्ताह पूर्व चार घरों में ताले टूटे थे, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच पुनः इस चोरी की घटना घटित हुई है जिससे चोरों के दुस्साहस का पता चलता है। बताया जाता है कि रक्षाबंधन के लिए कई अधिकारी कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके घरों के ताले टूटे हुए हैं और इसकी सूचना पुलिस में करते हुए आनन-फानन में अपने घर वापस आए हैं। चोरों ने क्या-क्या चुराया है अभी इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

मौके पर पाली पुलिस पहुंची है लेकिन चोरी की सिलसिलेवार घटना ने पुलिस की कथित गश्त की पोल खोल दी है। इस कॉलोनी में एसडीएम, तहसीलदार से लेकर कई अधिकारी कर्मचारी निवास करते हैं। यह पाश कॉलोनी पाली से केराझरिया मार्ग पर स्थित है जहां चोरों ने बड़े आराम से एक माह के भीतर दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की जांच जारी है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -