जय मां सर्वमंगला गौ सेवा धाम कोरबा द्वारा सड़कों पर बैठे गौवंशों की सुरक्षा हेतु लगाया गया रेडियम पट्टी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जय मां सर्वमंगला गौ सेवा धाम कोरबा द्वारा सड़कों पर बैठे गौवंशों की सुरक्षा हेतु रेडियम पट्टी लगाया गया। संस्था के प्रमुख राज सिंह ठाकुर ने बताया कि सदस्यों के सहयोग से यह कार्य सीतामढ़ी, बरमपुर, फोकटपारा एवं बांकीमोंगरा क्षेत्र में किया गया।

उन्होंने कहा कि अक्सर रात के वक्त अंधेरी सड़कों पर बैठे मवेशियों पर नजर नहीं पड़ती और वह वाहनों से हादसे का शिकार हो जाते हैं। उनके गले में रेडियम पट्टी लग जाने से चमकने पर सुरक्षा के उपाय हो सकेंगे और मवेशियों के साथ-साथ जान माल की रक्षा हो सकेगी, इसके लिए यह प्रयास किया गया है।

Latest News

फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में शादी, सात फेरे नहीं होने पर विवाह शून्य घोषित करने की मांग खारिज, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी को सात फेरे नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -