आत्मानंद स्कूल में गजानन ने मचाया तांडव

Must Read

सूरजपुर(आधार स्तंभ) : सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रतापपुर में लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात रिहायशी इलाके में दो हाथी अचानक आ पहुंचे इस दौरान जंगली हाथी आत्मानंद स्कूल परिसर की गेट को तोड़कर अंदर घुस आए।

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। इसी दल से भटके दो हाथी देर रात प्रतापपुर शहर में घुस गए और सड़कों पर घूमते रहे। उत्पात मचाते हुए हाथियों ने आत्मानंद स्कूल परिसर के मेन गेट को तोड़ दिया। हाथियों के सड़कों पर घूमने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग रात भर निगरानी करता रहा। वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह इन हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। गनीमत है कि रात में स्कूल बंद था नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Latest News

हाईकोर्ट ने टेलीग्राम पर अपना फैसला सुनाया, 15 करोड़ यूजर्स के लिए बड़ी खबर…

न्टेयू दिल्ली(आधार स्तम्भ)  :  ग्राम ऐप के 15 करोड़ यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...

More Articles Like This

- Advertisement -