पुटू खा के परिवार के सदस्य एकाएक पड़ गए बीमार……

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी बाजार निवासी हरिश्चंद्र मिरी के परिवार के सदस्य एकाएक बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि इन सभी ने शुक्रवार रात को एक जंगली सुवामुंडी नामक पुटू का सेवन किया था। खाना खाकर सोने उपरांत मध्य रात्रि बाद करीब 3 बजे परिवार के सदस्यों में अचानक पेट दर्द चालू हो गया। पेट दर्द के साथ बेचैनी व घबराहट होने लगी। तबीयत बिगड़ते देख तत्काल इन्हें हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। संगीता बाई मिरी ,प्रेमलता मिरी ,चंपा बाई मिरी एवं मुकेश कुमार मिरी का उपचार जारी है।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -