डैम में मिले बैग और बोरी से कटा हुआ इंसानी अंग कई टुकड़ों में बरामद, सर गायब

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीमांत पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में आज तब सनसनी फैल गई जब यहां स्थित डैम में मिले बैग और बोरी से कटा हुआ इंसानी अंग कई टुकड़ों में बरामद हुआ, सिर गायब है।

प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर ज्ञात हुआ है कि गांव के लोग दिशा-मैदान के लिए ग्राम गोपालपुर के बंधापारा डेम की तरफ गए थे जहां डैम के पास एक बैग और तैरती बोरी पर उनकी नजर पड़ी। इनमें बदबू आ रही थी। बैग व बोरे में इंसान के कटे हुए दो पैर व अन्य हिस्से मिले हैं,सिर गायब है। होश उड़े लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों व चैतमा चौकी में ( पाली ) पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दिए हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

अज्ञात मृतक कौन है, उसके शेष अंग कहां हैं,किसने कब,कहां, क्यों और कैसे यह लोमहर्षक कृत्य किया है,इन सब सवालों के जवाब पुलिस अधिकारी मौके से तलाश रहे हैं।

यह मिला है बैग व बोरी से

पुलिस के मुताबिक चौकी चैतमा के ग्राम गोपालपुर में 2 बोरे और एक एडिडास के पिट्ठू बैग में कटी हुई हालत में एक पुरुष उम्र 20-25 साल का शव बरामद हुआ है जो काली फ़ुल शर्ट, कंपनी रिओ, साइज M स्लिम फिट का पहने हुआ था और एक सफ़ेद टी शर्ट diesel Denim division लिखा हुआ पहना था।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -