आयोजक समिति के 6 सदस्य गिरफ्तार, UP Police का बड़ा ऐक्शन

Must Read

उत्तर प्रदेश(आधार स्तंभ) :उत्तर प्रदेश  के हाथरस में हुए दिल को झकझोर देने वाले हादसे के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इसमें चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के रूप में काम करते थे। ये जानकारी अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने दी है। 

आईजी शलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग आयोजन समिति के मेंबर हैं। ये चंदा इकट्ठा और भीड़ जमा करने का काम करते हैं। ये कार्यक्रम में सभी तरह की व्यवस्था करते हैं। अभी तक बाबा से पूछताछ नहीं हुई है। जरूरत पड़ी तो पूछताछ की जाएगी। 

प्रकाश मधुकर पर घोषित किया जाएगा 1 लाख रुपये का इनाम

आईजी ने बताया है कि सेवादार प्रकाश मधुकर के ऊपर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। विवेचना में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह साजिश का हिस्सा तो नहीं है। बाबा की चरण रज लेने के लिए भीड़ आगे बढ़ी तो सेवादारों ने भीड़ को छोड़ दिया, जिसके बाद ये घटना हुई। ये लोग मौके से भाग गए थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग वीडियो बनाने से रोकते थे। खुद ही भीड़ नियंत्रण का काम करते हैं। आईजी ने बताया है कि भगदड़ मचने से अभी तक 121 लोगों की मौत हुई है। सभी की शिनाख्त हो चुकी है। 

Latest News

पत्रकार को धमकी,अधिकारी ने धमकाते हुए कहा ”अगर मेरे पेट में लात मरोगे तो मैं तुम्हारे पेट में गोली मारने का दम रखता हूं।”

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के एक सक्रिय पत्रकार वर्षों से जिले और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को समाचारों के...

More Articles Like This

- Advertisement -