सड़क पर खड़े गाड़ीओ की पार्किंग हटाने को लेकर छेड़ा अभियान

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : यातायात पुलिस द्वारा लगातार शहर की सड़कों पर गाड़ियां खड़ी  करने वालों को समझाएं दी जाती है, लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं,जिसके चलते शाम को शहर कि यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है, यातायात पुलिस के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में उद्घोषणा के द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है कि मुख्य मार्गो पर गाड़ियों की पार्किंग न करें, फिर भी बहुत से लोग यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास को अनदेखा कर रहे हैं।

ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए यातायात पुलिस ने फिर से अभियान छेेड़  दिया है, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी ASI मनोज राठौर एवंं उनकी टीम द्वारा शहर में फिर से शहर के विभिन्न मार्गो में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों पर  कार्रवाई कर जुर्माना की वसूली की जा  रही है।

जांच अधिकारी ASI श्री राठौर ने बताया कि शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जोन में विशेष अभियान चलाया गया एवं मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों को लॉक किया गया और उनसे जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई है |

शुक्रवार को 1 दिन के भीतर ही शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग दो दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्रवाई की गई है| पुलिस का कहना है कि अभियान अब निरंतर जारी रहेगा।  सड़क पर यदि कोई भी वहां खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी|

 

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -