नहीं रहे गहरवार साहब, साडा के कार्यकाल में बतौर सीईओ महत्वपूर्ण भूमिका रही उनकी

Must Read

तत्कालीन साडा के कार्यकाल में बतौर सीईओ क्षेत्र के विकास और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गहरवार साहब नहीं रहे।

कोरबा(आधार स्तंभ): कोरबा के विकास की मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला रखने वाले, कोरबा विकास के प्रणेता, तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण(साडा) के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अमरजीत सिंह गहरवार का आज बुधवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर कोरबा में रह रहे उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है।

स्व.अमरजीत सिंह गहरवार का जन्म 03 अप्रैल 1947 को मध्यप्रदेश के केसीधी जिला स्थित पैतृक ग्राम हरदिहा में हुआ था, स्व. गहरवार ने काफी समय तक तत्कालीन विकास प्राधिकरण कोरबा (साडा) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी, उन्हें कोरबा के विकास का प्रणेता तथा आज के विकसित कोरबा के विकास को मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने वाली सख्शियत के रूप में जाना जाता रहा है। आज 77 वर्ष की उम्र में भोपाल में उनका दुखद निधन हो गया है। कोरबा के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -