लोकसभा निर्वाचन : प्रशिक्षण में किया शराब का सेवन, डी ई ओ कार्यालय में संलग्न।।

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत द्वारा व्याख्याता भानूप्रताप राठिया को लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु आयोजित प्रशिक्षण में शराब का सेवन कर उपस्थित होना पाये जाने पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में संलग्न किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार भानूप्रताप राठिया व्याख्याता (पीठासीन अधिकारी) (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोतली) दल क्रमांक 100 विधानसभा क्षेत्र 23 पाली तानाखार को लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु 27 अपै्रल को आयोजित प्रशिक्षण में शराब का सेवन कर उपस्थित होना पाया गया।

जिसकी डॉक्टरी मुलाहजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में करवाया गया। मुलाहजा में डॉक्टर द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। श्री राठिया का यह कृत्य घोर लापरवाही की श्रेणी में होने तथा नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यंत तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में अटैच किया गया है।

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर के पास स्थित SECL कॉलोनी के D-3 मकान को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा(आधार स्तभ) :  कोरबा जिले में चोरी की एक वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -