CCTV कैमरे के बावजूद चोरों के हौसले हैं बुलंद।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कुसमुंडा के इमलीछापर में राशन दुकान के सामने से एक अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल को पार कर दिया । घटना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । फिलहाल मामले की शिकायत मोटरसाइकिल के मालिक कुसमुंडा थाने में करने जा रहे है ।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से कुसमुंडा के इमलीछापर में भारी वाहनों से बैटरी की चोरी की घटना सामने आ रही थी । अब चोरो के हौसले इतने बढ़ गई है कि चोर घरों के सामने से मोटर साइकिल की चोरी करने लग गए है । जबकि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी भी चोरो के हौसलों को कम नही कर पा रही है ।

इमलीछापर में राजा खान का राशन की दुकान है। दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है । राजा खान अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के सामने रखा हुआ था बुधवार की सुबह लगभग 5:30 बजे के समय एक अज्ञात चोर पहले दुकान के पास आया और मोटरसाइकिल के लॉक को खोलकर गाड़ी में पेट्रोल की जांच करता है ।

उसके बाद उसको मुख्य सड़क पर ले जाकर मोटर साइकिल को चालु कर इमलीछापर चौक की ओर चला गया ।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -