शराब के नशे में 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया एक युवक, पुलिस और बिजली सब स्टेशन के कर्मचारियों की सहायता से बची युवक की जान।

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया। शराब दुकान के कर्मचारियों को युवक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पुलिस और बिजली सब स्टेशन के कर्मचारियों की सहायता से रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम शनि आहुजा है और वह रामसागर पारा का निवासी है। युवक शुक्रवार रात को शराब के नशे में कोतवाली थानांतर्गत राताखार स्थित शराब दुकान परिसर में बने कुंए में गिर गया। रात करीब 11 बजे शराब दुकान के कर्मचारियों को युवक के चिल्लाने की आवज सुनाई दी, वहां जाकर देखा तो युवक को कुंए में गिरा हुआ पाया।

शराब दुकान के कर्मचारियों ने युवक के रेस्क्यू के लिए डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और कोतवाली पुलिस ने तुलसी नगर स्थित सब स्टेशन के कर्मचारियों की सहायता से युवक को बाहर निकाला गया।

Latest News

दो दशक पुराने रिश्वत मामले में आरोपी को हाईकोर्ट ने कर दिया बरी,मौत के बाद बेगुनाह साबित हुआ

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : दो दशक पुराने रिश्वत मामले में आरोपी को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति रजनी...

More Articles Like This

- Advertisement -