मंदिर में हुई चोरों का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

Must Read

जांजगीर (आधार स्तंभ): खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस का टेशन बढ़ गया था। चोरों को पकड़ने पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही थी। आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिल ही गई। पुलिस ने ओडिशा के 4 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

लोगों के आस्था का केंद्र बने खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की नींद चुरा ली थी। इस सनसनीखेज वारदात को मीडिया भी लगातार कवरेज दे रही थी, जिससे पुलिस पर भी दबाव काफी हद तक बढ़ गया था। पुलिस और साइबर के टीम चोरों को पकड़ने लगातार छानबीन कर रही थी।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी मेघु बिसर पिता टिगनू बिसर उम्र 23 वर्ष सा बाँदा थाना बरहागुजा जिला बरगढ़ (उड़ीसा), शिव लाल बेहरा पिता हरि बेहरा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा), मनोरजन सेठ पित सुशील सेठ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) और कीर्ती पंचभया पिता संतोष पद्मम्या उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तुरा बार्ड क्र 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उठीसा) को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपियों के कब्जे से दान पेटी से चोरी की गई रकम में से 50,700/रु नगद एवं घटना में प्रयुक्त से 02 नग मोटर साइकिल, 04 नग काला नकाब को बरामद किया गया है। प्रकरण के दो अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -