मामूली विवाद को लेकर जवान ने चलाई गोली।मौके पर आई पुलिस।

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : जिले से होली के जश्न के बीच हुई एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है. मस्तूरी में होली खेल रहे युवक को बटालियन के जवान ने एयरगन से गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप मच गया.

  • गोली युवक के सीने में लगी है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
  • जानकारी के अनुसार, यह मामला मस्तूरी के मल्हार चौकी क्षेत्र का है. यहां किसी बात को लेकर बटालियन के जवान और एक युवक पीयूष सिंह के बीच मामूली विवाद हो गया.
  • इस दौरान जवान ने अपना आपा खो दिया और एयरगन से पीयूष सिंह पर फायरिंग कर दिया.
  • गोली सीधे युवक एक सीने में लगी और वाह जमीन पर गिर गया. जिसके बाद युवक को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
  • गोली चलाने वाला आरोपी पुलकेश नापित है जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है. आरोपी जवान पुलकेश को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Latest News

दिनदहाड़े लूट : लाखों रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले दो नकाबपोश बदमाश, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

बिलासपुर(आधार स्तम्भ)  : न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में एक बार फिर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को खुली...

More Articles Like This

- Advertisement -