6 महीने की बच्ची को छोड़ के दो अन्य औरतों के साथ। बच्चे का रो रो कर बुरा हाल।सूचना देने वालो को 20000 रुपए देने का ऐलान।

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा में 6 महीने के बच्चे को छोड़कर तीन महिलाएं अचानक लापता हो गई। वे अपने साथ काफी जेवरात और 3 लाख कैश भी ले गई है। महिलाओं के लापता होने से परिवार परेशान हैं। उनके फोटो जारी करने के साथ सूचना देने पर 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।

  1. दरअसल, मामला कोरबा शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 मोती सागरपारा क्षेत्र का है। अनुसूचित जाति का एक परिवार यहां निवासरत है, जिसकी 3 महिला दो दिन पहले लापता हो गई।
  2. उनके अब तक नहीं लौटने से परिवार परेशान है। वहीं 6 महीने के एक बच्चे को छोड़कर महिलाओं के चले जाने से समस्याएं बढ़ गई है।
  3. घर की मुखिया ताराबाई सारथी ने बताया कि वह अपने साथ जेवरात और कैश ले गई हैं लेकिन हमें उससे कोई मतलब नहीं है। हम चाहते हैं कि वे जहां भी हो लौट आए।
  4. उनसे इस बारे में कोई कुछ नहीं कहेगा।ताराबाई सारथी घर की मुखिया है। ताराबाई का कहना है कि ज्योति सिंह, मीरा दोनों घर के बहु हैं और तीसरी महिला रजनी ज्योति की बहन है, जो कुछ दिनों से यहीं रहती है। तीनों बाजार जाने के नाम से निकले फिर वापस नही आए।
  5. 6 महीने के मासूम का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम को मां का दूध नहीं मिलने से सबसे ज्यादा मासूम ही परेशान है।ताराबाई ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं है लेकिन तीनों अचानक कैसे कब और किन परिस्थितियों में लापता हो गया है यह उसके भी समझ से पर हैं।
  6. ताराबाई सारथी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की, जहां उसने गुहार लगाई है कि किसी भी हालत में लापता तीनों को पुलिस ढूंढ निकाले।
  • सूचना देने पर 20 हजार इनाम की घोषणा

वहीं घर की एक सदस्य सरोजिनी सारथी ने बताया कि उनकी खोजबीन की गई लेकिन वह अब तक कहीं नहीं मिली है। उनके फोटो जारी किए गए हैं जो व्यक्ति इस बारे में सूचना देगा, उसे हम 20 हजार का इनाम भी देंगे।

Latest News

स्कूटी पर गांजा तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार, 4 किलो गांजा और वाहन जब्त

रायगढ़ (आधार स्तंभ) :  एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते...

More Articles Like This

- Advertisement -