अवैध नशे के विरुद्ध कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध एवं नशीले टैबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।

Must Read
अवैध नशे के विरुद्ध कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाईअवैध एवं नशीले टैबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कोरबा(आधार स्तंभ): श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीले दवाई के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू बी एस चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का से मार्गदर्शन प्राप्त करने पर थाना प्रभारी कोतवाली श्री मोतीलाल पटेल व साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अग्रसेन चौक के पास तीन संदिग्ध लड़के भारी मात्रा में अवैध व प्रतिबंधित नशीली दवा को घूम-घूम कर बिक्री कर रहा है की सूचना पर टीम के द्वारा मौके पर घेराबंदी कर अग्रसेन चौक में आरोपी गण

1.प्रदीप राव पिता टोकेश राव उम्र 20 वर्ष साकिन रामसागरपारा कोरबा

2.साहिल सागर पिता स्वर्गीय सुनील सागर उम्र 22 वर्ष राम सागर पर कोरबा

  • कोरबाके कब्जे से अवैध एवं प्रतिबंधित टैबलेट Pyeevon spas plus 240 नग, Nitrazepam 98 नग कुल 338 नग टैबलेट, 5400 नगदी एवं तीन नग मोबाइल जप्त कर धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  • उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मोतीलाल पटेल उप निरीक्षक नागेश तिवारी सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी प्र आर गुनाराम सिंह चंद्रशेखर पांडे आरक्षक आलोक टोप्पो रामधन पटेल चंद्रकांत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -