भारतीय स्टेट बैंक का बजा इमरजेंसी सायरन, पुलिस प्रशासन व बैंक कर्मियों के हांथ पांव फूले

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : पाली थाना के अंतर्गत आने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा पाली की सायरन बजने लगी। बैंक में सायरन बजने की खबर मिलते ही पाली पुलिस दल बल के साथ बैंक पहुंची और सुरक्षा के घेरे में बैंक मैनेजर से बैंक का ताला खुलवाया। जांच के दौरान वायर लूज होने की वजह से सायरन बजने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

मिली जानकारी के अनुसार पाली स्थित स्टेट बैंक में अचानक सायरन बजने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा मिलते ही पुलिस प्रशासन और बैंक कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। बैंक अधिकारियों के आने तक लोग समझ नहीं पा रहे थे कि अंदर आखिर हुआ क्या है। पाली थाना प्रभारी चमन सिन्हा की मौजूदगी में बैंक कर्मियों ने रात को 10 बजे खोलकर जांच शुरू की गई, लेकिन कही कुछ गड़बड़ी नजर नहीं आई और अंदर सब कुछ ठीक ठाक मिला।

जांच के दौरान यह पता चला कि बैंक इमरजेंसी सायरन के वायर लूज है। जिसकी वजह से अलार्म सेंसर के संपर्क में आने के कारण बैंक का इमरजेंसी सायरन ऑन हो गया था। जांच के बाद पुलिस और बैंक प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -