पुरानी गर्लफ्रैंड को दूसरे लड़के संग देख युवक ने खोया आपा, चाकू से किया प्रहार

Must Read
पुरानी गर्लफ्रैंड को दूसरे लड़के संग देख युवक ने खोया आपा, चाकू से किया प्रहार

 

दुर्ग(आधार स्तंभ) : जिले के भिलाई 3 थाना अंतर्गत एक युवक ने बाइक सवार लड़का लड़की को रोककर उनके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को आरोपी ने चाकू मारा वो उसकी पुरानी गर्लफ्रैंड थी। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर तेलीबांधा के पास शताब्दी नगर निवासी दीपक सोनवानी पिता चंद्रप्रकाश सोनवानी (21) साल ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि 17 मार्च की शाम 7 बजे वो अपनी बाइक से गर्लफ्रैंड को बैठाकर दुर्ग की तरफ घूमने आया था।

दुर्ग घूमकर वो लोग बाइक से रायपुर की तरफ लौट रहे थे। वो लोग रात सवा 11 बजे के करीब जैसे भिलाई तीन स्थित पुराना बस स्टैंड पहुंचे उन्हें दीपेश साहू नाम का लड़का मिला। युवती दीपेश की पुरानी गर्लफ्रैंड थी, इसलिए उसने उसे पहचान लिया। दीपेश ने बाइक को रोका उन लोगों के ऊपर चाकू टिका दिया।

इसके बाद वो उनकी बाइक में पीछे बैठ गया और दीपक से बाइक को चलाने के लिए बोला। इस तरह उसने दीपेश और उसकी प्रेमिका को चाकू की नोक पर पूरे शहर में घुमाया।

अंत में उसने लड़की से कहा कि उसने उसके ऊपर काफी रुपया खर्च किया है वो उसे वापस करे। जब लड़की ने रुपए देने से मना किया तो उसने उसने उसकी पेट में चाकू घुसा दिया। इसके बाद दीपेश ने बीच बचाव किया तो उसके ऊपर भी कई वार किए।

चाकू पेट में घुसने से लड़की की हालत गंभीर हो गई। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में वहां से रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Latest News

नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को कुचला,मौके पर ही मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  शहर के सबसे व्यस्ततम सीएसईबी चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की...

More Articles Like This

- Advertisement -