हादसा : कार और बाइक में टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर आज तकरीबन 1:30 बजे हुए हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा पुल से कुछ ही दूरी पर एक कार और बाइक में भिड़ंत हुई जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। सर्वमंगला चौकी पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस द्वारा शव को उठाने का प्रयास किया गया परंतु आसपास के ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया।

घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा भी मौके पर पंहुचे, ग्रामीणों को समझाइस दिया गया, जिसके बाद शव को कोरबा अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सोनपुरी गांव की ओर से नहर पुल पार कर मुख्य मार्ग पर आ रही थी इसी दौरान कनबेरी की और से आ रहे बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Latest News

जशपुर जिले से लगातार हाथियों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है,ग्रामीण इलाकों में बना हुआ है दहशत का माहौल

जशपुर,(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से लगातार हाथियों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है। बगीचा...

More Articles Like This

- Advertisement -