स्टेडियम के पास मिली ड्राइवर की लाश, क्षेत्र में सनसनी

Must Read

धमतरी(आधार स्तंभ) : जिले के पोटियाडीह में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इलाके में युवक का शव मिलने की सूचना लोगो को मिली। यह खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते उक्त स्थान पर लोगो का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अर्जुनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया. युवक की शिनाखत खिलेश्वर साहू पिता स्व. रामा धर साहू के रूप में हुई है जो कि खरतुली का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकरी के मुताबिक, मृतक खिलेश्वर ड्राइवरी का काम करता था। बीती रात करीब 8 बजे वह अपने घर से कही जाने के लिए निकला लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया। जिसके बाद आज उसकी लाश पोटियाडीह स्टेडियम के पास मिली। खिलेश्वर के शव के पास उसकी बाइक भी मिली है। मामले में अर्जुनी पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जाता रही है, हालांकि युवक के मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है, अर्जुनी पुलिस की माने तो मौत की क्या वजह है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात स्पष्ट हो पाएगा। वहीं पुलिस ने परिजनों को युवक के मृत होने की सूचना दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -