टोल नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया लाखों रूपये नगदी। पुलिस कर रही तफ्तीश।

Must Read

गाड़ी में मिला लाखों रूपये कैश

रायपुर (आधार स्तंभ): आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना मंदिर हसौद क्षेत्र के टोल नाका के पास वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

  • बता दें कि चेकिंग के दौरान पुलिस के टीम ने कार क्रमांक ओडी 15 यू 9001 को चेक करने पर बैग में लाखों रूपये नगदी रकम रखा होना पाया गया।
  • जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन में सवार व्यक्ति से लाखों रूपये नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।
  • जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त वाहन चालक के पास रखे कुल 18,62,200 रूपये नगदी रकम को धारा 102 के तहत जब्त किया है।
Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -