परिवहन विभाग से हटाए गए शशिकांत कुर्रे सहित सात अफसर

Must Read

रायपुर/कोरबा(आधार स्तंभ) : राज्‍य सरकार ने मंगलवार शाम परिवहन विभाग में पदस्‍थ राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की सेवाएं आरटीओ से वापस ले ली है। आरटीओ से हटाए गए राप्रसे के अफसरों को जिलों में अपर, संयुक्‍त और डिप्‍टी कलेक्‍टर के पद पर पदस्‍थ किया गया है। वहीं इनके स्‍थान पर नए अफसरों को परिवहन में भेजा गया है।

आरटीओ से हटाए गए अफसरों में शैलाभ कुमार साहू, कीर्तिमान सिंह राठौर, दुष्‍यन्‍त कुमार रायस्‍त, वीरेंद्र सिंह, अनुभव शर्मा, शशिकांत कुर्रे और भूपेंद्र कुमार गांवरे शामिल हैं। रिसाली निगम आयुक्‍त आशीष देवांगन को रायपुर का क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है। विनय कुमार सोनी को अंबिकापुर आरटीओ की जिम्‍मेदारी दी गई। सोनी अभी दुर्ग में संयुक्‍त कलेक्‍टर हैं। गरियाबंद के संयुक्‍त कलेक्‍टर दुलीचंद बंजारे को जगदलपुर आरटीओ बनाया गया है।

Latest News

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एक्टिव, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

रायपुर(आधार स्तंभ) :   छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के सभी हिस्सों में...

More Articles Like This

- Advertisement -