देर रात जिम संचालक के ठिकानों पर छापामार कार्यवाही, महादेव एप से जुड़े तार

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : देर रात एक जिम संचालक के कई ठिकानों में ईडी की दबिश, पैसे के लेनदेन सहित अन्य मामले पर जांच जारी। छापामार कार्यवाही की महादेव एप से जुड़े तार।

ईडी की टीम ने देर रात राजधानी के एक जिम संचालक के यहां छापा मार करवाई की है। ईडी की टीम 5 ठिकानों पर जांच कर रही है। स्टेशन रोड, छोटा पारा, शंकर नगर में अलग टीम जांच कर रही है। देर रात जिम संचालक के कई ठिकानों में ईडी ने दबिश देकर पैसे के लेनदेन सहित अन्य मामले पर जांच कर रही है। घर, ऑफिस और गोडाउन में रेड चल रही है। सूत्रों के अनुसार यह रेड महादेव एप से जुड़ी मानी जा रही है। जिम संचालक से ईडी के अधिकारी पुछताछ कर रहे हैं।

Latest News

एक पेड़ मां के नाम, प्रकृति को प्रणाम – कुम्देश गोभिल, बी.ई.ओ. पाली

आधार स्तंभ (पाली) : शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरांवपारा में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम विकास खंड...

More Articles Like This

- Advertisement -