12 साल का मासूम लटका फांसी पर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले में सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती में रहने वाले बालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले छात्र ने किस कारण से खुदकुशी की इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम शुभांशु टेकाम है।बालक की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।

बताया जा रहा है कि बीती शाम मृतक अपनी मां के साथ भोग भंडारा खाने के लिए गया हुआ था। वहां से वह पढ़ाई करने के नाम पर घर आ गया और फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। मां जब वापस घर लौटी तब उसे इस बात की जानकारी हुई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक…

कोंडागांव/फरसगांव :  फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम एक युवक पर...

More Articles Like This

- Advertisement -