आंगनबाड़ी सहायिका की जली लाश मिली घर में, हत्या या आत्महत्या?

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : सनसनीखेज घटनाक्रम में कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा में 45 वर्षीय बृज कुंवर की लाश उसके ही घर के रसोईघर में मिली। महिला आँगनबाड़ी में सहायिका कार्यरत थी। जली हुई हालत में मिली महिला के शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। महिला अपने पति के साथ अकेले रहती थी वहीं 20 साल का बेटा बोरवेल में काम करने बाहर गया हुआ है।

महिला का पति गांव के पास जंगल गया हुआ था और जब वापस घर लौटा तो पत्नी को जली हुई हालत में देखा। पति ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। फिर सूचना पुलिस तक पहुंचाई गई। बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर आसपास लोगों से पूछताछ की। कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर भी घटनास्थल पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। एसडीओपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा और दशा तय होगी। मृतका के साथ कोई घटना हुई है या वह किसी हादसे का शिकार हो गई, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -