दफ्तर में तलवारबाजी मामला दर्ज

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : दफ्तर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक शख्स घुसकर तलवारबाजी करने लगा। मामले में कुसमुंडा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

प्रार्थी सचिन कुमार मिश्रा एसईसीएल परियोजना के भीतर कार्यरत जीओ स्पेयर में सिक्युरिटी इंचार्ज है। 26 दिसंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे जैनेन्द्र कुमार उर्फ जय निवासी खोडरी तलवारनुमा हथियार लेकर दफ्तर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने वेतन नहीं बढ़ा रहे हो कहते हुए टेबल, कुर्सी में तोडफ़ोड़ किया। बाहर खड़ी कंपनी के वाहन में भी तोड़-फोड़ किया। कंपनी के माइनिंग इंजीनियर मनोज पासवान को मारने के लिए दौड़ाया तब सुरक्षा इंचार्ज सचिन व अजय पाण्डेय ने बीच-बचाव किया। उस समय जैनेन्द्र के द्वारा सचिन से धक्का-मुक्की कर मारपीट किया गया। इस घटनाक्रम से कंपनी को 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। अधिकारियों से सलाह-मशविरा कर सचिन ने जैनेन्द्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है जिस पर धारा 506, 294, 323, 452 भादवि तथा 25 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -