54 हाथियों के दल ने तनेरा में डेरा डाला, ग्रामीणों में दहशत

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में काफी दिनों तक सक्रिय रहने के बाद हाथियों का दल अब पसान रेंज के तनेरा सर्किल पहुंच गया है। इस दल में 54 की संख्या में हाथी बताए जा रहे हैं, जो यहां पहुंचने के साथ जंगल में डेरा डाल दिया है। हाथियों का दल दिन भर यहां विश्राम करने के बाद रात में निकलता है, फिर खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह सिलसिला विगत तीन दिनों से क्षेत्र में जारी है जिससे ग्रामीण तथा वन विभाग का अमला काफी परेशान है, जहां वन अमला हाथियों की निगरानी करने के साथ इसे आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने से रोकने पर बल दे रहा है। वहीं ग्रामीण अपनी फसल तथा जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बीती रात हाथियों के दल ने सरमा गांव में पहुंचकर बड़ी संख्या में फसल को रौंद दिया।

इस बीच मरवाही से धमके दंतैल हाथी ने पसान सर्किल में लगातार उत्पात मचाकर ग्रामीणों तथा वन विभाग के नाकों में दम कर रखा है। दंतैल हाथी दिनभर जंगलों में विचरण करने के बाद रात को पुन: पसान क्षेत्र में पहुंच जाता है और यहां पहुंचकर या तो किसी की बाड़ी को उत्पात मचाने के साथ उजाड़ दे रहा है या मकान को निशाना बना रहा है। कभी-कभी बस्ती में घुसकर लोगों में दहशत पैदा कर देता है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -