13 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश… Alert जारी

Must Read
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार 13 सितंबर से एक और मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जिले में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होगी।

छत्तीसगढ़(आधार स्तंभ) :   मानसून एक फिर मेहरमान हो गया है। सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे कई मोहल्लों में घुटने भर तक का पानी भर गया। साथ ही तापमान में 5 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस बार सावन व भादो में बिना बारिश की झड़ी लगे औसत कोटा पूरा होने में मात्र 130 मिमी बारिश की जरूरत है। सावन के पहले बारिश की ऐसी झड़ी लगी कि अब तक सीजन का बारिश का आंकड़ा को मेंटेन कर रहा है। जबकि इसके बाद केवल रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि आंकड़ा पर नजर डाले तो 20 दिन में मात्र 130 मिमी औसत बारिश का कोटा पूरा के लिए जरूरत है। सीजन में अभी 20 दिन शेष है। इन 20 दिनों में 130 मिमी बारिश की और दरकार है।

मानसून सीजन के 80 दिन में अब तक 1156.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि औसत बारिश का कोटा 1290.8 मिमी है। ज्ञात हो कि जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मानसून रूठ सा गया था। किसानों की चिंता भी बढ़ गई थी। साथ ही उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह व अगस्त के शुरूआत में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। एक माह पहले ही आज तक औसत बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। लेकिन इस बार पखवाड़े भर पहले ही बारिश का कोटा पूरा हो सकता है।

Latest News

महासमुंद में दो वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित…

महासमुंद(आधार स्तम्भ) :  महासमुंद जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था और निरीक्षण कार्य में लापरवाही के आरोपों के बीच प्रशासन...

More Articles Like This

- Advertisement -