स्टेडियम बायपास से हटवाए मालवाहक, आवाजाही शुरू…

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  शहर के सीएसईबी चौक से इंदिरा स्टेडियम तक टू-लेन बायपास रोड पर वर्षों से आधे हिस्से में गैरेज संचालकों व ट्रांसपोर्टरों का अतिक्रमण था। नगर निगम व यातायात पुलिस द्वारा कई बार कार्रवाई के बाद भी बायपास रोड से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था। इसकी वजह से मार्ग पर मालवाहकों के जाम लगने और आमजन की आवाजाही बाधित होती थी।

इसके मद्देनजर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने सीएसईबी चौक के पास से इंदिरा स्टेडियम के सामने तक बायपास रोड के बीच में डिवाइडर निर्माण कराया, जिससे सड़क के दोनों लेन का उपयोग हो और जाम न लगे, लेकिन डिवाइडर निर्माण होने के बाद भी बायपास के एक ओर की लेन पर गैरेज संचालक मरम्मत के लिए मालवाहकों को खड़ा रख रहे थे।

वहीं ट्रांसपोर्टर भी पार्किंग की तरह उपयोग कर रहे थे। इसी कारण स्टेडियम से लेकर अशोक वाटिका तक बायपास रोड के एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही हो रही थी और जाम लग रहा था। शुक्रवार को आयुक्त पांडेय के निर्देश के बाद नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता अतिक्रमण हटाने बायपास सड़क पर उतरा। यातायात डीएसपी डीके सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के एएसआई मनोज राठौर व उनकी टीम भी पहुंची। दोनों विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सड़क के दोनों ओर खड़े मालवाहकों को हटवाते हुए बायपास सड़क को खुलवाया। शाम के बाद स्टेडियम बायपास पर दोनों लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।

वाहन हटाने के साथ गैरेज संचालकों को दी चेतावनी नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता व यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से स्टेडियम बायपास पर बेतरतीब ढंग से खड़े 25-30 वाहनों को हटवाया। इस दौरान कई वाहन ब्रेकडाउन होकर मरम्मत के लिए खड़े किए गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से उठवाकर किनारे किया गया। डिवाइडर निर्माण के बाद पहली बार कार्रवाई होने से वाहन चालकों व मालिकों को दोबारा सड़क पर वाहन नहीं खड़ी करने की समझाइश दी। वहीं गैरेज संचालकों को वाहनों के मरम्मत के लिए सड़क का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी।

Latest News

मुड़ापार शारदा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में चालक की मौत, चालक फरार,

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  शहर के घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार ट्रेलर...

More Articles Like This

- Advertisement -