ससुराल से लापता हुआ युवक , पिता ने लगाई पुलिस से गुहार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : अपने ससुराल से बिना बताए अनजान शख्स के साथ निकले पुत्र की तलाश के लिए पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है।

धनी राम पिता मानसिंह बिरहोर ग्राम डोंगानाला थाना पाली निवासी ने बताया कि उसका पुत्र समरत लाल 24 वर्ष ग्राम भण्डारखोल पाली जिला में अपने ससुराल में रहता था। वह दिनांक 21/05/2024 को रात्रि करीब 9 बजे घर में किसी को भी बिना बताए किसी व्यक्ति के साथ कहीं अन्यत्र चला गया है जो अभी तक घर वापस नही आया है। परिजनों द्वारा आस-पास पता तलाश किये एवं रिश्तेदारों से पूछ-ताछ किया पर कहीं पता नहीं चला। जिसके साथ समरत लाल गया है, उसको परिजन और समरत के ससुराल के कोई भी न ही जानते हैं और न ही पहचानते हैं। समरत लाल जिसके साथ गया है उसका मो.न. 7987363242 है जो फोन करने पर फोन नहीं उठा रहा है। समरत लाल पीला रंग का शर्ट और काला रंग का लोवर पहना था। आज तक पता तलाश करने के कारण सूचना देने में विलंब हुआ है। धनीराम ने पाली थाना में आवेदन सौंपते हुए पुत्र समरत की पता तलाश करने का आग्रह किया है

Latest News

कोरबा जिला खासकर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों नेम और फेम की राजनीति, सामान्य सभा में उठ चुका है मुद्दा, कांग्रेस के नक्शे...

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा जिला खासकर नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों नेम और फेम की राजनीति खूब हो...

More Articles Like This

- Advertisement -