समय के अंतर के कारण कई शिक्षकों को नोटिस भी जारी हुआ,संघ ने परेशानी को समझा

Must Read

 

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले में विद्यालय संचालन का समय संबंधी विभाग द्वारा दो अलग-अलग आदेशों के कारण शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति हो गई थी। कई विद्यालय समय 9:45 से 4 बजे संचालित हो रहे थे, तो कई विद्यालय 10 से 4 बजे। विद्यालय संचालन समय के अंतर के कारण कई शिक्षकों को नोटिस भी जारी हुआ।

सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव व जिला महासचिव जय कुमार राठौर द्वारा जिले में विद्यालय संचालक समय व अन्य शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण संबंधी संयुक्त रूप से ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को सौंपकर जिले के विद्यालयों में संचालन समय को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का स्थाई आदेश 2018 का पालन करवाने हेतु आग्रह किया गया। संघ के द्वारा बताया गया कि कई की शाला संचालन समय 9:45 से 4 तक का आदेश केवल शिक्षा सत्र 2022-2023 के लिए हुआ था। संघ के ज्ञापन पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया। कार्यालय से प्राप्त मार्गदर्शन उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारियो, सर्व प्राचार्यो व प्रधान पाठकों के नाम विद्यालय को पुनः 10 से 4 बजे संचालन संबंधी आदेश जारी किया।

सर्व शिक्षक संघ की मांग पर शाला संचालन का समय पुनः 10 से 4 किए जाने पर संघ के विपिन यादव, अरुण साहू, लोकनाथ सेन, कृति लहरे, विनय कुमार शुक्ला, जय कुमार राठौर, बी.आर. यादव, अजय प्रताप सिंह व संघ के समस्त पदाधिकारी व सदस्यो सहित जिले के समस्त शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया ।

 

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -