सतरंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन में लगे AC में घुस कर बैठा था common Cat snake,नोवा नेचर वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा द्वारा किया गया रेस्क्यु

Must Read

सतरेंगा (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में स्थित सतरंगा पर्यटन स्थल में उस समय लोग डर से कांप गए जब कैंटीन में लगे AC में एक अजीबों गरीब सांप दिखाई दिया। यहां प्रति दिन के भाती लोग खूबसूरत नजारे को निहारने के साथ आनंद के लिए पहुंचे थे और रेस्टोरेंट में खाने के लिए बैठें थे। तभी कुछ पर्यटकों की नज़र एसी में पड़ी तो लोग खाना तो दूर उस जगह से भाग खड़े हुए। फिर इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया और बताया गया की एक अजीबों गरीब दिखने वाला सांप सतरंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन में AC बैठा हैं ।

जिसके कारण पर्यटन डरे हुए हैं जिस पर जितेंद्र सारथी ने थोड़ी देर में टीम को भेजने की बात कही तब तक नजर रखने को कहा साथ ही दूरी बनाए रखने को भी कहा।आखिरकार कुछ घंटों बाद रेस्क्यु टीम के सदस्य राकेश और राजू सतरंगा पहुंचे और बड़ी सावधानी से सांप को AC से बाहर निकाला साथ ही सभी को बताया गया कि यह सांप common cat snake हिंदी में सामान्य बिल्ली सांप कहते हैं। फिर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया , जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया आम तौर पर लोग सांपों को पहचान नहीं पाते जिसके कारण बहुत ज्यादा डर जाते हैं, जब की ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते जानकारी के अभाव में लोग डर जाते हैं, जब भी ऐसा कोई सांप दिखे उसको मारे नहीं बल्कि हमारी संस्था को सूचित करें ताकि लोगों को बचाने के साथ खूबसूरत ऐसे जीवो को हम बचा पाने में कामयाब हो सके।

नोवा नेचर वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा

जितेंद्र सारथी

8817534455, 7999622151

Latest News

चरित्र संदेह पर वहशी हुआ, पत्नी-मॉं-बहन पर जनलेवा हमला

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी नहर किनारे वैष्णो दरबार के पास एक व्यक्ति ने वहशियाना हरकत...

More Articles Like This

- Advertisement -