शिक्षक पर कार्यवाही के लिए जिलाशिक्षाधिकारी को पत्र, वाट्सअप ग्रुप में सचिवों के खिलाफ किया था आपत्तिजनक पोस्ट

Must Read

करतला(आधार स्तंभ) : कुछ दिनों पूर्व पंचायत सचिव संघ, करतला ने शासकीय माध्यमिक शाला, मदवानी में पदस्थ एक शिक्षक के खिलाफ़ सामूहिक शिकायत किया था।

एक शिक्षक द्वारा पंचायत सचिवों के कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में सचिवों के खिलाफ़ सचिव पद को ठेस पहुंचाते हुए आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। जिससे नाराज़ होकर सचिव संघ, करतला ने करतला जनपद सीईओ को दिनांक 24/07/2023 को कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।

जनपद सीईओ एम एस नागेश ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए शिक्षक फलेश्वर राठौर के खिलाफ़ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। जनपद सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस विषय से संबंधित पत्र कार्यवाही करने के लिए भेज दिया है। अवगत हो कि पंचायत सचिव संघ करतला ने कार्यवाही नही होने की दशा में आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।

Latest News

दो दशक पुराने रिश्वत मामले में आरोपी को हाईकोर्ट ने कर दिया बरी,मौत के बाद बेगुनाह साबित हुआ

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) : दो दशक पुराने रिश्वत मामले में आरोपी को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति रजनी...

More Articles Like This

- Advertisement -