शराब दुकान के पास मिली युवक की लाश, कुछ दिनों से था घर से लापता

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर शराब भट्टी के पास एक युवक की लाश मिली है। जिसे आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गईं। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। वही इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सीएसईबी कॉलोनी निवासी शैलेंद्र श्रीवास उम्र 32 के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से घर से लापता था।

फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Latest News

प्रहरियों पर पत्थर बरसाए चोरों ने,उधर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा केबल चोर

दो अलग-अलग मामलों में नामजद एफआईआर दर्ज,आरोपी जेल दाखिल कोरबा(आधार स्तम्भ) :  एसईसीएल की सिंघाली परियोजना में सुरक्षा प्रहरियों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -