लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।मौके पर पुलिस के आलाधिकारी, फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया गया है। मृतक की पहचान सुरेश धीवर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरेश कुछ लोगों के साथ बैठकर जाम छलकाए। लेकिन शनिवार सुबह सुरेश की लहूलुहान हालत में लाश मिली। गांव वाले शव को देखकर दंग रह गए। घटना के बाद से गांव का ही संदिग्ध फरार है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

Latest News

कार्बन प्लांट हादसा, आग में झुलसी मासूम की मौत 6 मजदूर 80-90% तक झुलसे, 3 वेंटिलेटर पर, इनमें एक परिवार के 4 सदस्य

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिले में हुए मंगल कार्बन प्लांट हादसे में झुलसी 9 महीने की बच्ची ने...

More Articles Like This

- Advertisement -