लगभग डेढ़ किलो गांजा के साथ पकड़ाया युवक, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

Must Read

सक्ति(आधार स्तंभ) : पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे (भा.पु.से)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह (रा.पु.से.) के द्वारा जिला में अवैध गांजा के बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी निर्देश दिये गये है। जिसके पालन में सक्ति थाना पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर अवैध गांजा रेड कार्यवाही हेतु ग्राम पोता नहर पुल के पास में नाकाबंदी कर आरोपी जितेंद्र कुमार सिदार पिता विजेंद्र कुमार उम्र 30वर्ष साकीन परसी थाना मालखरौदा से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1. 350 किलो ग्राम कीमती 8000 /₹ को बिक्री हेतु बिना नंबर एक्टिवा नेवी ब्लू रंग का कीमती 85000 रूपये जुमला कीमती 93000 रूपये को अपने कब्जे में रखे हुए पकड़ा गया। अपराध धारा 20 B NDPS Act के पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक कृष्णचंद मोहले के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. संतोष तिवारी, आरक्षक शत्रुघन जांगड़े, राजू खूंटे , डमरू गबेल, मिरिश साहू एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

महादेव सट्टा कांड की परछाई, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

रायपुर (आधार स्तम्भ) : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा कांड की परछाईं एक बार फिर सामने आती दिख...

More Articles Like This

- Advertisement -