रायगढ़ तमनार सुदूर अंचल ग्राम हिंझर में जन चौपाल

Must Read

कुलदीप चौहान रायगढ़

रायगढ़ (आधार स्तंभ) : रायगढ़ तमनार सुदूर अंचल ग्राम हिंझर में जन चौपाल लगाया गया जहां पर निम्नाकिंत बिंदुओं पर ग्रामीणों को जानकारी दिया गया —
(1) बढ़ते साइबर अपराध से सावधानी बरतते हुए अनचाहे लिंक से नहीं जुड़ना है, वाट्सअप, इंस्टा में अपने एवं अपने परिवार की पूरी जानकारी कभी शेयर न करें l कोई भी OTP या आधार कार्ड NO आदि की जानकारी किसी भी अनजाने व्यक्ति को शेयर कभी भी न करेंll और कभी साइबर संबंधी ठगी हो गया तो तत्काल 1930 में कंप्लेन करने बताया गया l
(2) ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने एवं दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चले, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने और पिकअप में सवारी भरकर नहीं चलाने बताया गया l
(3) नाबालिक बच्चों एवं महिलाओं पर घटने वाले अपराध पर त्वरित कार्यवाही एवं गोपनीयता बनाए रख कर कार्यवाही संबंधी जानकारी दी गई l
(4) अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने बताया गया l
(5) ग्रामीण क्षेत्रों में सोना, चांदी, चमकाने के नाम पर कोई अनजान व्यक्ति आने पर थाने में जानकारी देने बताया गया l
(7) ग्रामीणों को टोनही प्रताड़ना अधिनियम के बारे में बताया गया l
(8) रुपए झरन, एवं जादू टोने के नाम पर कोई ठगी करने आए तो त्वरित थाना में सूचना देने बताया गयाll

Latest News

राजधानी में नोकरी देने के नाम पर युवती से छह लाख रुपये ठग लेने के साथ दुष्कर्म कर करता था ब्लैकमेल

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने...

More Articles Like This

- Advertisement -