रायगढ़ जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन पर उड़नदस्ता टीम ने किआ ताबड़तोड़ कार्यवाही

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन चल रहा है। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बोल्डर पत्थरों से भरे दो ट्रैक्टरों को अवैध परिवहन करते पकड़ा है। दोनों वाहनों को जब्त कर ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रायगढ़ वन मंडलाधिकारी को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, अवैध बोल्डर पत्थर का परिवहन किया जाएगा। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता और वनकर्मियों की संयुक्त टीम गठित कर छातामुड़ा चौक के पास जांच शुरू की गई।

रोकते ही खुला राज, कोई दस्तावेज नहीं

जांच के दौरान दो संदिग्ध ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो दोनों में बड़ी मात्रा में बोल्डर पत्थर लोड मिला। ड्राइवरों से रॉयल्टी पर्ची और वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके।

दो चालक हिरासत में, ट्रैक्टर जब्त

पूछताछ में चालकों ने अपने नाम कन्हैया सारथी (20) निवासी बोतल्दा और नीरज कुमार कंवर (35) बताए। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर बेलादुला फॉरेस्ट डिपो लाया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये बोल्डर पत्थर खरसिया वन सीमा से अवैध रूप से निकाले गए हो सकते हैं। वन विभाग इस एंगल से भी जांच कर रहा है।

वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज

उड़नदस्ता टीम ने दोनों चालकों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत पीओआर (प्रॉसिक्यूशन ऑफेंस रिपोर्ट) दर्ज कर ली है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रेंजर बोले- लगातार चल रही निगरानी

रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि, रात गश्त और मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। वन भूमि से अवैध उत्खनन रोकने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और पूछताछ की जा रही है कि पत्थर कहां सप्लाई किए जाने थे।

Latest News

सेन्द्रीपाली प्राथमिक शाला भवन का निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, अधिकारियों की निष्क्रियता उजागर

राशि आहरण हुए एक वर्ष से अधिक का समय बिता, कार्य आज तक अधूरा करतला (आधार स्तंभ) : करतला जनपद...

More Articles Like This

- Advertisement -