युवती ने अरपा नदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में छटघाट पुल से एक अज्ञात युवती ने अरपा नदी में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने युवती को छलांग लगाते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।  वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी है।  नदी में खोजबीन जारी है।  अब तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवती की पहचान पता लगाने की कोशिश की जा रही है।  जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे साझा किया जाएगा।

Latest News

19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दी सुसाइड से पहले परिवार संग होली खेली पुलिस कर रही जांच…

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़ी बस्ती में 19 वर्षीय ललिता गभेल ने अपने...

More Articles Like This

- Advertisement -