मौसम ने अचानक बदला मिजाज़, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

Must Read

रायपुर(आधा स्तम्भ) :  राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं अचानक हुए इस बदलाव के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरे इलाके में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित बलरामपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और बालोद समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Latest News

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

कोरबा(आधार स्तम्भ) : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,...

More Articles Like This

- Advertisement -