मुड़ापार शारदा बायपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में चालक की मौत, चालक फरार,

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  शहर के घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शारदा मोड़ के पास हुई। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। वाहन मालिक को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर पूर्व में भी चिंता जताई जाती रही है। वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद गोपाल कुर्रे ने आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। बावजूद इसके भारी वाहनों का संचालन जारी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

मैनपाट के टाइगर पॉइंट पर भीषण आग, दर्जनभर झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर खाक…

सरगुजा (आधार स्तम्भ) :  सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट स्थित टाइगर पॉइंट पर देर रात करीब 12...

More Articles Like This

- Advertisement -