महिला ने पति से बात करने के शक में कर दी स्कूली छात्रा की पिटाई…

Must Read

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी(आधार स्तंभ) :  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महिला ने अपने पति से बात करने के शक में स्कूली छात्रा की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बहुत बात करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार (6 जनवरी) को जनकपुर इलाके में महिला छात्रा को समझाने ही पहुंची थी, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और बीच सड़क मारपीट करने लगे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक दूसरे को बाल खींचकर, नाखून से नोंच कर मारते नजर आए।

घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। यह घटना सार्वजनिक स्थान (बीच बाजार) पर हुई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। सूचना मिलने पर जनकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई थी। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन छात्रा वहां मौजूद नहीं थी।

मारपीट करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है। महिला का कहना है कि वह छात्रा से अपने पति से बात करने को लेकर नाराज थी। उसने छात्रा को कई बार समझाया था कि वह उसके पति से बात न करे, लेकिन छात्रा नहीं मानी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के मोबाइल में छात्रा से बातचीत के कॉल रिकॉर्ड देखे जा रहे थे, इसी कारण वह छात्रा को समझाने आई थी, लेकिन बात बढ़ने पर विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest News

होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के...

More Articles Like This

- Advertisement -