भूविस्थापित किसान कल्याण समिति की बैठक आयोजित, संतोष राठौर बने कार्यवाहक अध्यक्ष

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : आज ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। ऊर्जाधानी संगठन की कार्यकारिणी का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था। नई कार्यकारिणी का गठन नहीं होने से संगठन के कार्यों में प्रावधान आने के कारण आज सदस्य एकत्रित होकर पुराने कार्यकारिणी को भंग कर दिए। कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सदस्य संतोष राठौर को जवाबदारी दी गई हैं। संगठन के आय व्यय का लेखा-जोखा, ऑडिट एवं सदस्यता की जांच सत्यापन एवं सूचि तैयार करने हेतु अतिथि सदस्य के रूप में समिति एक्ट के जानकार अजय श्रीवास्तव कौरवा को नियुक्त किया गया है, जो संगठन के तीन अन्य सदस्यों साथ मिलकर कार्यवाही को पूर्ण कराएंगे। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा ज्ञात हो कि ऊर्जाधानी संगठन की शुरुआत 2016 से की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से भूविस्थापितो के रोजगार मुआवजा, बसाहट के मुद्दे पर विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए गठन किया गया था। कोरबा जिले में चार परियोजनाएं कुसमुंडा, दीपका, गेवरा, कोरबा कार्यरत हैं । जिसमे से गेवरा कुसमुंडा दीपिका में उत्पादन क्षमता पहुंच ज्यादा है जिसके लिए बहुत से ग्रामों का अधिग्रहण किया गया है एवं भविष्य में किया जाना है। संगठन के आंदोलन को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सरपंच, जनपद सदस्य का भी समर्थन हमेशा प्राप्त होता रहा है। जिसके फलस्वरुप आज की बैठक में जनपद, सरपंच के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया जिसमें जनपद सदस्य बाता सावित्री कंवर के प्रतिनिधि चंद्रभूषण सिंह जनपद सदस्य बाता गणेशी कंवर के प्रतिनिधि नोहर सिंह कंवर, सरपंच कनबेरी कृतिका कंवर के प्रतिनिधि ओम शंकर सरपंच केसला जयंती बाई तंवर के प्रतिनिधि केसरी सिंह सरपंच खोडरी सीता कंवर के प्रतिनिधि प्रताप सिंह कंवर, सरपंच करतली विमला बाई के प्रतिनिधि जयपाल सिंह एवं वरिष्ठ सदस्य हीरालाल कंवर इस्पाल सिंह सलाम एवं कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष राठौर का सम्मान किया गया । प्रतिनिधियों ने हर प्रकार से संगठन को मदद करने की बात कही है। आगामी बैठक प्रभावित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा एवं संगठन को सशक्त बनाने हेतु आवश्यक निर्णय ले जाएंगे।

Latest News

कटघोरा वनमंडल में 53 हाथियों का दल कर रहा विचरण, इलाके में मचा हड़कंप…

कोरबा(आधार स्तंभ) : जिले के कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज के पचरा बीट में 53 हाथियों का दल विगत...

More Articles Like This

- Advertisement -