ब्लेड से किया अपने दाएं हाथ पर 21 बार वार, मोबाईल में बात करते अचानक सनकी युवती

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) : कोरबा के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। घटना एटीएम के बाहर की है। युवती काफी देर से मोबाइल पर बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचानक उसने ब्लेड निकाला और अपने दाएं हाथ पर 21 बार वार कर दिए।

इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। राहगीरों ने तुरंत 112 को सूचना दी। लोगों ने युवती से नाम पूछने की कोशिश की, लेकिन वह सिर्फ अपना पता कटघोरा बता पाई। युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। उसकी उम्र करीब 20-21 साल बताई जा रही है।

जानिए पुलिस ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती को पहली बार इस इलाके में देखा गया। वह बस या ऑटो से उतरकर मोबाइल पर बात करते हुए वहां आई थी। इस मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है। 112 की मदद से युवती को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला सामने आने पर जांच की जाएगी।

Latest News

बस्तर में नकली नोट खप रहा, हाट बाजार व्यापारी बैंक पहुंचा तब हुआ खुलासा…

जगदलपुर (आधार स्तम्भ) :  बस्तर के बाजारों में 500 रुपए के नकली नोट पहुंचने का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -