बुजुर्ग महिला से बलात्कार कर जान से मारने की कोशिश, जनता का फूटा आक्रोश किया जमकर कुटाई, उरगा पुलिस की नाकामी का परिणाम भुगत रही जनता

Must Read

बरपाली (आधार स्तंभ) : दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ किया बलात्कार, पकड़े जाने के डर से महिला को जलाने की कोशिश, जनता ने पकड़कर किया जमकर कुटाई। कई सारे चोरी के मामले में भी था संलिप्त, उरगा पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने से बढ़े हौसले, क्षेत्र में फैला रखा था आतंक।

मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम बरपाली का है जहाँ पर जशवंत मिरी नामक युवक द्वारा क्षेत्र में दहशतगर्दी फैला कर रखा गया था। उसके द्वारा क्षेत्र में कई सारी चोरियों को अंजाम दिया जा चुका है किंतु अभी तक उरगा पुलिस द्वारा उस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई थी। इससे उसका हौसला इतना बढ़ गया कि आज दिनदहाड़े उसके द्वारा एक बुजुर्ग महिला से बलात्कार कर उसको जान से मारने की कोशिश की गई। इससे आक्रोशित जनता द्वारा जशवंत मिरी को बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर धुनाई की गई। बुजुर्ग महिला के रिपोर्ट पर उरगा पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर यशवंत मिरी को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला को डॉक्टरी मुलाहिजा हेतु भेजा गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरैना निवासी लगभग 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला बरपाली बस्ती के पीछे स्थित अपने खेत में गई हुई थी। जहाँ पर बरपाली बस्ती में रहने वाला जशवंत मिरी नामक युवक पहुँच गया और उसके साथ जोर जबर्दस्ती करने लगा जब महिला ने उसका विरोध किया तो जशवंत मिरी द्वारा महिला से मारपीट की गई जिससे उसके चेहरे पर चोट आई और खून भी निकलने लगा। उसके बाद उस हैवान द्वारा उस बुजुर्ग महिला से बलात्कार किया गया और फिर उसका बाल पकड़कर घसीटते हुए खेत में रखे पैरा में ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया। तब वहाँ पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर वह फरार हो गया। उक्त घटना से लोग बहुत ज्यादा आक्रोशित हो गए और उसको ढूंढते हुए बरपाली बस स्टैंड पहुँचे और वहाँ पर जशवंत मिरी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया।

कई सारे चोरियों को दे चुका है अंजाम, मारपीट करना उसके लिए आम बात

जशवंत मिरी द्वारा इसके पहले कई सारे चोरियों को अंजाम दिया जा चुका है। कुछ माह पहले बरपाली निवासी एक शिक्षक सुनील कुर्रे के घर पर हुई चोरी में भी इसी का हाथ बताया जा रहा है। हाल ही में बरपाली निवासी व्यवसायी त्रिलोक चंद्र अग्रवाल के घर और दुकान में भी जशवंत मिरी द्वारा चोरी किया गया था जो कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिख रहा है। इसके अलावा लोगों के साथ मारपीट करना उसके लिए आम बात हो गई थी। उसके द्वारा पूरे क्षेत्र में दहशत फैला कर रखा गया था। इतना सब होने के बाद भी उरगा पुलिस द्वारा अब तक उसके ऊपर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई थी।

पुलिस की लापरवाही का नतीजा भुगतना पड़ा बुजुर्ग महिला को

उरगा पुलिस द्वारा जशवंत मिरी के ऊपर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं करने के कारण उसका हौसला बुलंद हो गया था जिसका परिणाम आज एक बुजुर्ग महिला को अपनी ईज्जत लुटाकर चुकानी पड़ी। अगर समय रहते इस दहशतगर्त युवक के ऊपर उरगा पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही किया गया होता तो आज एक बुजुर्ग महिला को अपनी ईज्जत नहीं गँवानी पड़ती।

अब देखना यह है कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी के ऊपर उरगा पुलिस क्या ठोस कार्यवाही करती है। अगर पुलिस प्रशासन अब भी लापरवाहीपूर्ण कार्यवाही करती है तो भविष्य में उसके द्वारा इससे भी बड़ी घटना को अंजाम देने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उरगा थाने का यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उरगा पुलिस को भी जनता के आक्रोश का सामना करना पड़े।

Latest News

रात की सड़कों पर दहशत, DJ बजाकर घर लौट रहे युवकों से मारपीट कर डकैतों ने की लूट…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले में इन दिनों डकैतों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रात होते ही...

More Articles Like This

- Advertisement -