बीड़ी लेने गई महिला के साथ गैंगरेप पति के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा ऑटो में पहुंचे थे आरोपी 4 गिरफ्तार 1 फरार

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ)  : रायगढ़ में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें रात में अपने पति के साथ बीड़ी लेने गई महिला के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दो युवकों ने सहयोग किया। पति के द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 1 आरोपी की तालाश की जा रही है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय महिला कोतरा रोड थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। जहां शनिवार की रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड पर बीड़ी लेने के गई थी।

तभी मुन्ना गिरी 27 साल व उसके साथी ऑटो पर सवार होकर वहां पहुंच गए और महिला को अकेली समझकर उसे जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे।

जिसे देखकर महिला के पति द्वारा विरोध किया गया, ऐसे में दीपक सिदार 23 साल और पिंटू निषाद 23 साल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गए। ऐसे में पीड़िता ने मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी।

4 आरोपी को गिरफ्तार किया

जहां पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1), 115 BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

तब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई और एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने दबिश देकर मुन्ना गिरी, दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद को कोतरा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपी की तालाश जारी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। वहीं आरोपी पिंटू निषाद से घटना में प्रयुक्त अॉटो को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले में फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिए जाने की बात कही जा रही है।

पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी। यह बेहद गंभीर मामला है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और फरार आरोपी की तालाश की जा रही है।

Latest News

जिले में खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र,खाद्य शाखा के मुख्य अधिकारी के ने दी लिखित आश्वासन

बाकिमोगरा (आधार स्तम्भ) : जिले में खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र 10...

More Articles Like This

- Advertisement -