बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत, कई घायल…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर में आज एक भीषण रेल हादसा हो गया, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया है और कई ट्रेनों को रोका गया है।

रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा करने की बात कही है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Latest News

अज्ञात लाश मिलने से सनसनी, गुप्तांग काटकर जलाने की आशंका

करतला (आधार स्तंभ) : करतला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत औराई के पास खेत में एक अज्ञात लाश मिलने...

More Articles Like This

- Advertisement -