बिना कपड़ों के पेड़ पर लटकती मिली लाश, क्षेत्र में सनसनी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : अंचल के कोसाबाड़ी क्षेत्र में बिना कपड़ों के पेड़ पर लटकती लाश मिलने से उक्त क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। सुचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार सागरी 48 वर्ष पिता पवन साय के रूप में की गई है। मृतक कोरबा जिले की कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले दर्रीपाड़ा का निवासी बताया गया है।

जानकारी के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति बेहतर नहीं हैं। परिजनों के द्वारा उसे एक दिन पहले ही कटघोरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात्रि को मरीज अस्पताल से भाग निकला उसके बाद कोसाबाड़ी क्षेत्र में कोसम पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह उसे लोगों ने इस स्थिति में देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम करने के साथ आगे की कार्रवाई जारी रखी है।

Latest News

आग लगने से मची हड़कम्प,कंडम गाड़ियां खाक हुईं

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के...

More Articles Like This

- Advertisement -