बारिश में मनोरम हुआ देवपहरी का जलप्रपात

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : अनेक प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच भरे पर्यटन स्थलों को अपने आगोश में समेटे कोरबा अंचल में देवपहरी की अपनी अलग पहचान है। पहाड़ियों से घिरे इस क्षेत्र की सुंदरता बरसात में और भी निखर जाती है। इन दिनों हो रही बारिश के कारण पहाड़ों का पानी नदी में बढ़ने से जलप्रपात उफान पर है।

कोरबा जिला मुख्यालय से 58 किलो मीटर दूर उत्तरी पूर्व में चौराणी (चोरनई) नदी के किनारे पर स्थित देवपहरी में इस नदी से गोविंदझुंझा नामक मनोहारी झरने (जल प्रपात) का निर्माण होता है। अभी कल-कल का शोर करता जल प्रपात लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है जिसकी छटा देखते ही बनती है।

यह पर्यटन स्थल है लेकिन जरा सी असावधानी और चूक से बड़ा हादसा, डूबने की घटना हो सकती है,इसलिए यहां आने वालों को सतर्क रहना जरूरी है। अभी बरसात में तो खतरा बढ़ जाता है इसलिए दूर से ही नजारा देखना उचित रहता है। पास जाने पर पत्थरों/चट्टानों में फिसलन से गिरने का खतरा रहता है। जल प्रपात में तो नहाने के लिए बिल्कुल न उतरें,नदी के बीच में कतई न जाएं। सावधानी और सुरक्षा अपने हाथ में है।

Latest News

सब्जी व्यापारी ने पुलिसकर्मी का काॅलर पकड़ा सब्जी का रुपए लेन-देन की बात पर किए विवाद, व्यापारी पर FIR दर्ज…

रायगढ़(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पुलिसकर्मी का काॅलर पकड़ने का VIDEO सामने आया है। जिसमें मंडी...

More Articles Like This

- Advertisement -